फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vermi compost manure made from indigenous cow dung left for South Korea

देसी गाय के गोबर से निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद दक्षिण कोरिया रवाना

Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vermi compost manure made from indigenous cow dung left for South Korea
मिर्जापुर। नवचेतना कृषक उत्पादक संघ सीखड़ की ओर से 25 टन देसी गाय के गोबर से निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद की खेप दक्षिण कोरिया (ईस्ट एशिया) को निर्यात की गई। वर्मी कंपोस्ट खाद लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को उपनिदेशक अशोक उपाध्याय ने रवाना किया।
विज्ञापन

वर्ष 2016 के बाद वर्मी कंपोस्ट का यह भारत से पहला निर्यात है। कृषकों के हौसला को बढ़ाते हुए उप कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पाद के निर्यात से कृषि उद्यमिता को और बढ़ावा मिलेगा। नवचेतना के एक्सपोर्ट मैनेजर अरुण सिंह ने बताया कि कुल 11000 यूएसडी डॉलर का उत्पाद का निर्यात की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। तथा आगामी महीने में साउथ कोरिया से वर्मी कंपोस्ट व अन्य उत्पाद की और बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। इस अवसर पर नवचेतना कृषक उत्पादक संघ के निदेशक अखिलेश त्रिपाठी, रामू पंडित, मुकेश त्रिपाठी, महिला कृषक कनकलता, धनंजय मिश्रा तथा काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed