फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Varsha became the first female pilot from the district

जिले से पहली महिला पायलट बनीं वर्षा

Fri, 15 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Varsha became the first female pilot from the district
जिगना (मिर्जापुर)। पुरुष प्रधान पेशे में अब महिलाएं भी दावेदारी कर रहीं हैं। जिले की वर्षा शुक्ला ने भी कड़ी मेहनत व लगन से महिला लोको पायलट बनने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत सुमतिया के पाली गांव में सामान्य परिवार में जन्मी वर्षा ने वर्ष 2014 में मंगला प्रसाद इंटर कालेज बामपुर प्रयागराज से हाई स्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। इसके बाद इंजीनियरिंग करने की इच्छा परिजनों से जाहिर की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माता सरस्वती देवी व पिता मनमोहन कुमार ने होनहार बेटी के हौसलों को आगे बढ़ाया। वर्षा को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए झांसी में वीरांगना झलकारी बाई महिला पॉलीटेक्निक स्कूल में दाखिला मिला। यहां से वर्ष 2018 में परीक्षा उत्तीर्ण कर 2019 में रेलवे भर्ती बोर्ड में लोको पायलट के लिए फार्म भरा। उनकी मेहनत रंग लायी और चयन हो गया। इसके बाद कानपुर में चार माह की ट्रेनिंग मिली और बृहस्पतिवार को कानपुर में ही लोको पायलट के रूप में नियुक्ति मिल गई।
विज्ञापन

घर से दूर भी बना रहा हौसला
घर से 600 किलोमीटर दूर झांसी में पॉलीटेक्निक कॉलेज होने के बावजूद वर्षा शुक्ला का हौसला बना रहा। वर्षा ने बताया कि उनके मन में इंजीनियर बनने की इच्छा थी। जो माता, पिता के आशीर्वाद व खुद की मेहनत से प्राप्त की। दो बहनें और एक भाई में बड़ी वर्षा शुक्ला के लोको पायलट बनने पर ग्राम प्रधान दुर्गा देवी, महेंद्र कुमार तिवारी, श्रीकांत शुक्ल व सुरेंद्र तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed