फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UPPCS exam will be held at 24 centers

24 केंद्रों पर होगी यूपीपीसीएस की परीक्षा

Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
UPPCS exam will be held at 24 centers
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में 12 जून को होने वाली यूपीपीसीएस परीक्षा के आयोजन पर विचार किया गया। परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकलविहान व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में सभी केन्द्र व्यवस्थापको व प्रधानाचार्यो के साथ बैठककी गयी। जिले में 24 केंद्रों पर होगी यह परीक्षा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध है इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्र समय से खोलकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाये ताकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रश्पपत्रों को समय पर केन्द्रों पर उपलब्ध कराया जा सके। जनपद के 24 केंद्रों पर दो पालियो में आयोजित होने वाली परीक्षा के अन्दर परीक्षार्थियो को निर्धारित समय तक ही प्रवेश मान्य होगा। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी मोबाइल फोन व इलेक्ट्रानिक सामान परीक्षार्थिया के द्वारा नहीं ले जाया जायेगा। स्टेैटिक मजिस्ट्रेट अपने केन्द्र पर भ्रमणशील रहेेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed