फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Update NPS or else we will protest

Mirzapur News: एनपीएस अपडेट करें नहीं तो करेंगे धरना-प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Update NPS or else we will protest
महुवरिया ​स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में डीआईओएस को ज्ञापन स
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन किया। एनपीएस अपडेट, निशुल्क फार्म 16, ओपीएस आच्छादित की धनराशि स्थानांतरण सहित 23 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि 15 दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय और केंद्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम को सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दूबे ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नियमानुसार सिटीजन चार्टर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। विशेष अभियान चलाकर जीपीएफ लेजर को चेक कराकर जीपीएफ लेखा पर्ची निर्गत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष एक अप्रैल 2005 को अथवा उसके पश्चात सेवा में कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 28 जून 2024 के शासनादेश द्वारा पुरानी पेंशन से आच्छादित कर कार्यालय द्वारा जीपीएफ की कटौती की जा रही है, परंतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत की गई कटौती की धनराशि ब्याज सहित सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा नहीं किया गया है।
जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह ने कहा कि एनपीएस कटौती की धनराशि का लगभग 12 करोड़ बजट उपलब्ध है, पर संबंधित शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रान खाते में जमा नहीं की जा रही है। जिलामंत्री डॉ. रमा शंकर शुक्ल ने कहा कि आयकर का निशुल्क फॉर्म 16 नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में आईटीआर फाइल नहीं हो रहा है।

संचालन डॉ. रमाशंकर शुक्ल, अध्यक्षता सत्यभूषण सिंह ने की। इस मौके पर राज्यकार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, कौशल सिंह, अंजू पाल, सुप्रिया पांडेय, कृति सिंह भारद्वाज, डॉ. धर्मराज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed