फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Five leaders won twice each on Mirzapur Lok Sabha seat

72 साल से हैट्रिक का इंतजार: यूपी की इस सीट पर पांच नेताओं को मिली दो-दो बार जीत; फूलन देवी भी गाड़ चुकी झंडे

Tue, 26 Mar 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Mar 2024 09:15 AM IST
सार

मिर्जापुर लोकसभा सीट पर पांच नेताओं को दो-दो बार जीत मिली है। लेकिन कोई भी सांसद हैट्रिक नहीं लगा पाया है। फूलन देवी भी दो बार इस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी हैं।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Five leaders won twice each on Mirzapur Lok Sabha seat
फूलन देवी और अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर लोकसभा सीट पर अभी तक किसी सांसद को हैट्रिक लगाने का मौका हाथ नहीं लगा है। हालांकि पहले सांसद जॉन एन विल्सन समेत पांच नेताओं ने दो-दो बार जीत हासिल की है। मौजूदा सांसद अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल के सामने लगातार तीसरी जीत दर्ज करने का मौका है। 
विज्ञापन


2014 और 2019 में वह यहां से जीत दर्ज कर चुकी हैं। दस्यु सुंदरी फूलन देवी भी दो बार इस लोकसभा सीट पर जीत के झंडे गाड़ चुकी हैं। आजाद भारत के पहले सांसद जॉन एन विल्सन, फूलन देवी, अजीज इमाम, वीरेंद्र सिंह मस्त, उमाकांत मिश्र और अनुप्रिया पटेल दो-दो बार यहां से सांसद का चुनाव जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन


सबसे पहले 1952 और फिर 57 में कांग्रेस के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले जॉन एन विल्सन मिर्जापुर के सांसद बने। 1962 में श्यामधर मिश्र और 1967 में जनसंघ के वीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हुए चुनाव में अजीज इमाम ने सीट पर कब्जा जमाया। आपातकाल के बाद उन्होंंने एक बार फिर जनता ने उन्हें अपना सांसद चुना। इसी प्रकार उमाकांत मिश्र और वीरेंद्र सिंह ने भी दो बार यहां से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed