फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP beat Delhi

यूपी ने दिल्ली को पराजित किया

Thu, 31 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 31 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
UP beat Delhi
बिहार ने पंजाब को और हरियाणा ने मेजबान यूपी को हरा कर 32वीं सब जूनियर  राष्ट्रीय बालिका  हैंडबाल  चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता के चौथे दिन डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को आठ क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले  खेले गए। र्क्वाटर फाइनल में पहला मैच उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच हुआ जिसमें यूपी ने दिल्ली को 17-09  से पराजित किया।
विज्ञापन


बिहार ने पंजाब को 22-13 से तथा हरियाणा ने यूपी को 19-06 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।

अंतिम चार का पहला मुकाबला बिहार और पंजाब के बीच हुआ। इसमें बिहार की खिलाड़ियों ने शानदार पासिंग का प्रदर्शन करते हुए पंजाब की बालाओं को शिकस्त दी।

बिहार की ओर से तनु ने नौ और इंदू ने पांच गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा को यूपी ने शुरुआत में कड़ी टक्कर दी लेकिन यूपी की धीमी गति के खेल से हरियाणा की बालिकिओं ने बढ़त बनाया तो फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की ओर से आशा ने पांच, निक्की ने चार और सिमरन ने तीन गोल कर टीम को खिताब से एक कदम की दूरी पर पहुंचा दिया। 

इसके पूर्व र्क्वाटर फाइनल में पहला मैच उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच खेला गया। मैच में यूपी ने दिल्ली को 17-09  से पराजित किया।

जिसमें यूपी की तरफ से अंकिता ने सात और अपराजिता ने तीन गोल किया। वहीं दूसरा मैच बिहार और गुजरात के बीच खेला गया।

जिसमें तनु के आठ और खुशबू के पांच गोलों की मदद से बिहार ने जीत दर्ज की।

 इसके बाद तीसरा मैच महाराष्ट्र और हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा की निक्की के छह और आशा तथा सिमरन के तीन-तीन गोलों की मदद से हरियाणा ने 15-02 गोल से मैच जीता।


 चौथा मैच साई और पंजाब के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब ने साईं को 17-16 के मामूली अंतर  से पराजित किया। इसमें जसविंदर ने सात और नवतोज ने तीन गोल बनाए।

इसके बाद पंजाब और बिहार के बीच पांचवां मैच खेला गया। जिसमें बिहार ने पंजाब को 22-13 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed