फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Finance Minister's resignation

आप का प्रदर्शन, जेटली का मांगा इस्तीफा

Sun, 27 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 27 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Union Finance Minister's resignation
 केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर  कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शन के उपरांत आयोजित सभा के दौरान कहा  कि बर्खास्तगी तक आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आप के पूर्वी जोन प्रवक्ता डा. रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न खाऊंगा न खाने दूंगा का प्रधानमंत्री का बयान जुमला साबित हो रहा है। उन्होंने जेटली को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि बर्खास्तगी तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि कीर्ति आवाज ने सच बोला तो भाजपा ने उन्हें निकाल दिया। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट होती है।

जिला सचिव आयूष सिंह ने कहा कि मोदी को नैतिकता के आधार पर जेटली को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। जिला प्रवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि जेटली को डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुए करोड़ों का घपला हुुआ है।

जिला कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि शीर्ष बीजेपी नेताओं की जेटली के मुद्दे पर चुप्पी ही जेटली को संदिग्ध बना रही है। जिला मुख्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया।


इस दौरान राम आसरे यादव, सागर पाल, दिनकर मिश्र, संतोष यादव, आसमुनि तिवारी, कुलदीप तिवारी, नवाज आलम, दीपक गोस्वामी, प्रदीप सिंह, समीर एडवर्ड, रंजीत चौधरी, इरशाद अहमद, नागेंद्र, प्रदीप यादव, जयप्रकाश, भानु प्रताप वर्मा, बबऊ सिंह, गोपाल दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed