फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Understand your responsibility to doctor

चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी को समझें

Sat, 18 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 18 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Understand your responsibility to doctor
चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी को समझें। चिकित्सक जागरुक होकर जनता की सेवा करें। उनसे जनता को काफी आशा होती है। यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जनपद स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा।
विज्ञापन


साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निगरानी के लिए प्रत्येक तीन माह में बैठक नहीं होने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी और मिशन के सचिव राजेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निगरानी के लिए नियमानुसार प्रत्येक तीन महीने में बैठक नहीं कराने पर नाराजगी जाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विगत दस माह में निगरानी समिति की बैठक आयोजित नहीं करने और बैठक की सूचना नहीं देने पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा।

बैठक में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर संासद ने खेद व्यक्त किया। उन्होंने सभी चिकित्सकों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने रोगी कल्याण समिति के ढाई लाख के बजट का जन उपयोगता हेतु आवश्यक दवाओं को फंड से खरीदने का निर्देश दिया। साथ ही दस हजार का बजट गांव की सफाई कराने का निर्देश दिया।
संासद ने आदर्श ग्राम ददरी के स्वास्थ्य केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी ली और ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।

संासद ने जनपद के हास्पिटलों के शौचालयों को ठीक कराने, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम घर-घर तक पहुचाने का निर्देश भी दिया। बैठक में जननी सुरक्षा और शिशु सुरक्षा, आशा कार्यकर्ताओं, संविदाकर्मियों की नियुक्ति पर विस्तृत चर्चा हुई।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में 324 पोलियो रोगी हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमारी खत्री, महेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed