फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Unclaimed Pivup Found, Cunning Missing

लावारिस मिली पिकअप, चालक लापता

Sun, 12 Sep 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed Pivup Found, Cunning Missing
अहरौरा। वाराणसी से शुक्रवार को वॉल पुट्टी पिकअप पर लादकर सोनभद्र की ओर जा रहा चालक थाना क्षेत्र के छातो गांव के पास स्थित एक ढाबे से कुछ दूरी पर खाली पिकअप छोड़कर लापता हो गया। राहगिरों की सूचना पर गश्त पर निकली पुलिस मौके पर पहुंची तो खाली पिकअप लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने लावारिस पिकअप को कब्जे में ले कर चालक की तलाश कर रही है। जौनपुर के त्रिलोचन महादेव स्थित ट्रांसपोर्टर से किराए पर वाराणसी से सोनभद्र के लिए शुक्रवार को 75 बोरी वॉल पुट्टी लादकर पहुंचाने निकला था। चंदौली के सिकंदरपुर निवासी चालक वाहन लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो स्थित एक ढाबा के पास पहुंचा और खाली पिकअप लावारिस हाल में छोड़ कर गायब हो गया। शनिवार तक जब चालक ने वॉल पुट्टी की डिलीवरी नहीं की तो दुकानदार ने ट्रांसपोर्टर को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्टर ने पिकअप संचालक को बताया। पिकअप अहरौरा थाना क्षेत्र में लावारिस मिलने की जानकारी मिली। पिकअप का चालक लापता है। चालक का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ है। पुलिस के मुताबिक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। छातो गांव के पास पिकअप लावारिस हालत में मिली है। जिसको थाने पर खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed