{"_id":"6272df86895ff9079424362f","slug":"unclaimed-dead-body-found-in-naxal-affected-forest-mirzapur-news-vns651830089","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल प्रभावित जंगल में मिला लावारिस शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सल प्रभावित जंगल में मिला लावारिस शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल प्रभावित छातो गांव के जंगल में बुधवार को सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव मिला है। युवक के पेट का अधिकांश हिस्सा नहीं है। चरवाहे की सूचना पर पहुंची पुलिस जेब में मिले आधार कॉर्ड के जरिए युवक की शिनाख्त में जुटी है।
जंगल में पशु चराने के दौरान चरवाहों ने छातो गांव के पास बुधवार को सुबह झाड़ी में पड़े युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक के पेट का अधिकांश हिस्सा नहीं है। आशंका जताई जा रही कि जंगली जानवर शरीर के अन्य हिस्से को खा चुके हैं। शव से दुर्गंध निकल रहा था। चरवाहों की सूचना पर जंगल में काफी देर तक खोजबीन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शरीर पर पड़े शर्ट की जेब से आधार कॉर्ड मिला है। जिस पर रामदेव पांडेय (25) पुत्र राम लखन निवासी वार्ड नंबर 7 बसंतपुर, बलरामपुर छत्तीसगढ़ अंकित है। जिसके आधार पर पुलिस मृतक के परिजनों को तलाश कर उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। क्षेत्र के लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि छातो गांव के जंगल में एक युवक का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ है। शरीर के कई हिस्से जानवर खा चुके हैं। मृतक के शरीर पर पड़े शर्ट की जेब में मिले आधार कॉर्ड के जरिए उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त हो जाने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।