फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths riding a bike injured after falling into a pit

Mirzapur News: गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दो युवक घायल

Sun, 12 May 2024 04:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike injured after falling into a pit
मड़िहान। बरात से घर वापस लौटते समय जुड़िया गांव के पास शनिवार को सुबह बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। इस हादसे में बाइक 20 फीट नीचे जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी मड़िहान भेजवाया गया। वहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव से शुक्रवार की शाम राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बारहो गांव में बरात गई थी। रैकरा गांव निवासी अभिनंदन (18) तथा उसके साथी जुड़िया गांव निवासी संदीप (20) बरात में शामिल होने बाइक से गए थे। शनिवार को सुबह बरात विदा होने पर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जुड़िया गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही कार से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गड्ढे में चली गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी मड़िहान भेजा गया। डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि गंभीर चोट होने के कारण दोनों को ट्रॉंमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed