फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths drowned in Jogia Dari waterfall mirzapur police search continues

Mirzapur News: बारिश के दौरान जोगिया दरी में दो युवक डूबे, तीन को बचाया गया, पिकनिक के दौरान हादसा

Thu, 01 Sep 2022 09:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Sep 2022 09:29 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के  देवरी गांव निवासी आकाश (24) और आशीष (30)  पिकनिक मनाने के लिए जोगिया दरी गए थे। दोनों तेज धार में बह गए। 

विज्ञापन
Two youths drowned in Jogia Dari waterfall mirzapur police search continues
जोगिया दरी के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जोगिया दरी में गुरुवार को पांच लोग अचानक तेज धारा में बह गए। इसमें से तीन लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहराई में जाने से डूब गए।  सभी लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तेज धार में बहे युवकों की खोजबीन जारी रही। देर शाम तक डूबे लोगों को पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के बाद खोजबीन बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी गांव से 12 लोग जंगल में स्थित जोगिया दरी पिकनिक मनाने पहुंचे। दरी पर अन्य लोग भी पिकनिक मना रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब अचानक बारिश होने लगी। जोगिया दरी में ऊपर से झरना नीचे की ओर गिरता है। उसके बाद एक नाले के रूप में पानी बहता है।
विज्ञापन


पानी में बहते सिलिंडर को बचाने में हादसा
ददरी गांव के 12 लोग झरने के पास भोजन बना रहे थे। भोजन करने की तैयारी थी। इस बीच शुरू हुई बारिश से जलस्तर बढ़ गया। इसमें उनका गैस सिलिंडर बहने लगा। उसे बचाने में पांच लोग गहरे पानी में बहने लगे। तीन लोगों ने पत्थर और पेड़-पौधे आदि पकड़कर शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे लोगों ने दीपक (54) पुत्र दिवाकर यादव, सुदेश (32) पुत्र लाल बहादुर और अरविंद (35) पुत्र मुन्ना यादव को बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two youths drowned in Jogia Dari waterfall mirzapur police search continues
जोगिया दरी - फोटो : अमर उजाला

दो युवक आशीष यादव (30) पुत्र महेश और आकाश यादव (24) पुत्र जगदीश यादव गहरे पानी में जाने से डूब गए। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दो गोताखोरों की मदद से उन्होंने डूबे लोगों की खोजबीन शुरू कराई। एसडीएम मड़िहान अश्वनी सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक खोजबीन जारी रही।

दोनों की तलाश ग्रामीण व गोताखोर तीन किमी दूर स्थित पुलिया तक करते रहे। लेकिन डूबे युवकों का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार को खोजबीन की जाएगी। एसडीएम मड़िहान अश्वनी सिंह ने बताया कि जोगियादरी में पिकनिक मनाते समय दो युवक पानी में बह गए। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई गई गई। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोका गया है। शुक्रवार सुबह फिर तलाश कराई जाएगी। 

चूना दरी की घटना से नहीं लिया सबक

Two youths drowned in Jogia Dari waterfall mirzapur police search continues
अहरौरा थाना क्षेत्र के चूना दरी में तीन युवकों के डूबने की घटना के बाद वहां पर्यटकों के आने पर रोक लगाई गई है। इसके बाद चोरी से पिकनिक मनाने पहुंचा एक और युवक डूब गया था। हालांकि दूसरे युवक को पुलिस ने बचा लिया था। इसके बाद चूना दरी जाने वाले मार्ग पर सैलानियों के जाने पर रोक लगा दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि चूना दरी की घटना से सबक लेते हुए अगर अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई होती तो जोगिया दरी जैसा हादसा नहीं होता। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैैयारी कर रहे थे आशीष व आकाश

जोगिया दरी में डूबे आशीष और आकाश दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। आशीष तीन भाई व दो बहन है। बड़ा भाई विनोद लाइन मैन है। उसके बाद प्रिंस चक्की की दुकान चलाता है। आशीष पॉलीटेक्निक कर रहा है। रक्षा बंधन पर वह घर आया था। आकाश दो भाई व दो बहन है। आकाश एसएससी की तैयारी कर रहा है। दोनों के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed