Mirzapur News: बारिश के दौरान जोगिया दरी में दो युवक डूबे, तीन को बचाया गया, पिकनिक के दौरान हादसा
मिर्जापुर जिले के देवरी गांव निवासी आकाश (24) और आशीष (30) पिकनिक मनाने के लिए जोगिया दरी गए थे। दोनों तेज धार में बह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के जोगिया दरी में गुरुवार को पांच लोग अचानक तेज धारा में बह गए। इसमें से तीन लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहराई में जाने से डूब गए। सभी लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तेज धार में बहे युवकों की खोजबीन जारी रही। देर शाम तक डूबे लोगों को पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के बाद खोजबीन बंद कर दी गई थी।
मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी गांव से 12 लोग जंगल में स्थित जोगिया दरी पिकनिक मनाने पहुंचे। दरी पर अन्य लोग भी पिकनिक मना रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब अचानक बारिश होने लगी। जोगिया दरी में ऊपर से झरना नीचे की ओर गिरता है। उसके बाद एक नाले के रूप में पानी बहता है।
पानी में बहते सिलिंडर को बचाने में हादसा
ददरी गांव के 12 लोग झरने के पास भोजन बना रहे थे। भोजन करने की तैयारी थी। इस बीच शुरू हुई बारिश से जलस्तर बढ़ गया। इसमें उनका गैस सिलिंडर बहने लगा। उसे बचाने में पांच लोग गहरे पानी में बहने लगे। तीन लोगों ने पत्थर और पेड़-पौधे आदि पकड़कर शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे लोगों ने दीपक (54) पुत्र दिवाकर यादव, सुदेश (32) पुत्र लाल बहादुर और अरविंद (35) पुत्र मुन्ना यादव को बाहर निकाल लिया गया।
दो युवक आशीष यादव (30) पुत्र महेश और आकाश यादव (24) पुत्र जगदीश यादव गहरे पानी में जाने से डूब गए। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दो गोताखोरों की मदद से उन्होंने डूबे लोगों की खोजबीन शुरू कराई। एसडीएम मड़िहान अश्वनी सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक खोजबीन जारी रही।
दोनों की तलाश ग्रामीण व गोताखोर तीन किमी दूर स्थित पुलिया तक करते रहे। लेकिन डूबे युवकों का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार को खोजबीन की जाएगी। एसडीएम मड़िहान अश्वनी सिंह ने बताया कि जोगियादरी में पिकनिक मनाते समय दो युवक पानी में बह गए। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई गई गई। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोका गया है। शुक्रवार सुबह फिर तलाश कराई जाएगी।
चूना दरी की घटना से नहीं लिया सबक
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैैयारी कर रहे थे आशीष व आकाश
जोगिया दरी में डूबे आशीष और आकाश दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। आशीष तीन भाई व दो बहन है। बड़ा भाई विनोद लाइन मैन है। उसके बाद प्रिंस चक्की की दुकान चलाता है। आशीष पॉलीटेक्निक कर रहा है। रक्षा बंधन पर वह घर आया था। आकाश दो भाई व दो बहन है। आकाश एसएससी की तैयारी कर रहा है। दोनों के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।