फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women killed, seven laborers injured due to auto overturning

आटो पलटने से दो महिलाओं की मौत, सात मजदूर घायल

Thu, 21 Oct 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two women killed, seven laborers injured due to auto overturning
वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नई बस्ती शेरपुर के पास बुधवार की शाम को पीछे से आ रहे हाइड्रा ( क्रेन) की टक्कर से ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक हाइड्रा सहित फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिहार से 10-12 मजदूर जलालपुर माफी गांव में बादाम के खेत में काम करने के लिए टेंगरा मोड़ से ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नई बस्ती शेरपुर के सामने पहुंची थी कि पीछे से आ रहे हाइड्रा ( क्रेन) ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार लक्ष्मीना देवी (45) पति पप्पू बिन्द ग्राम डोभरी थाना चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार व सुगवन्ती देवी (65) पति बजरंगी बिन्द की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामदुलारी देवी (68) पत्नी मारकण्डे, पार्वती देवी (52) पत्नी रामधीर, शकुन्तला देवी (45) पत्नी बसावन बिन्द, सीता कुमारी (14) पुत्री बसावन बिन्द, विकास कुमार (16) पुत्र छांगुर बिन्द, सुद्धू (68) पत्नी रुजा बिन्द, रजवन्ता कुमारी (15) पुत्री लालमोहन सभी निवासी ग्राम डोभरी थाना चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घायल विकास ने बताया कि पीले रंग के हाइड्रा (क्रेन) ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में उसकी भाभी व दादी की मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed