फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women died due to snakebite

Mirzapur News: सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत

Sun, 31 Aug 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two women died due to snakebite
जमालपुर थाना क्षेत्र के हसौली गांव और राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शनिवार को सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हसौली गांव के मौजा मचखानी में शुक्रवार की सुबह शिवकुमारी को सांप ने डस लिया। परिजन रामनगर इलाज के लिए ले गए। जहां देर शाम महिला की मौत हो गई। राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शुक्रवार की रात सर्प दंश से प्रेम लता की मौत हो गई।
विज्ञापन


जमालपुर क्षेत्र निवासी शिवकुमारी (50) शुक्रवार की रात को मकान मे सो रही थी। इस दौरान उन्हें सांप ने डास लिया। सर्पदंश होने पर महिला की चीख सुनकर परिजन पहुंचे। महिला महिला अचेत हो गई। परिजन इलाज के लिए अस्पताल के बजाय पहले झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। जहां सुधार न होने पर रामनगर इलाज कराने के लिए ले गए। जहां देर शाम शिवकुमारी की की मौत हो गई। रात का महिला का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। सर्प बिल में छिप गया था। बिल से निकलने के बाद परिजनों ने सर्प को मार दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवकुमारी का पति मजदूर है। शिवकुमारी को दो पुत्र नारंग, सारंग और एक पुत्री अंकिता है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी संतोष ने बताया कि उनकी भाभी प्रेमलता (37) शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद घर में बिस्तर पर सोई थी। तभी रात में बिस्तर पर चढ़कर किसी सर्प ने डस लिया। गहरी नींद में होने से महिला को डसने का पता नहीं लगा। कुछ देर बाद जब महिला को घबराहट व हालत खराब होने लगी तो उसकी नींद खुली। उसने परिजनों को जानकारी दिया। अनान- फानन में परिजन प्रेमलता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उसे जिला अस्पताल सोनभद्र ले गए। जहां इलाज के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed