फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women arrested for applying by fake papers in LT grade

एलटी ग्रेड में भर्ती मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two women arrested for applying by fake papers in LT grade
मिर्जापुर। एलटी ग्रेड शिक्षक पद के लिए फर्जी कागजात लगाकर आवेदन करने वाली दो आरोपी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार ।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल में राजकीय हाईस्कूल व इंटर कालेज में वर्ष-2016 में सहायक अध्यापक/ अध्यापिकाओं एलटी ग्रेड की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया था। जिसमें काफी संख्या में फर्जी कागजात लगाकर अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी कागजात लगाकर कर नियुक्ति हेतु आवेदन किया गया। प्रकरण की जानकारी होने पर तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन ने जांच कराकर 207 अभ्यर्थियों के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना क्राइम ब्रान्च की विवेचना शाखा द्वारा की जा रही है। इन अभियोगों में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में निरीक्षक देवीवर शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए रन्जू कुमारी पत्नी रमेश कुमार निवासी रामनगर थाना रामनगर जनपद वाराणसी को बुधवार को शाम उसके घर से गिरफ्तार किया। साथ ही निरीक्षक श्याम बिहारी ने अभियुक्त शशीकला पत्नी सिद्धार्थ निवासी मंगारी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को बुधवार को शाम उसके घर से गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed