फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two thieves caught, police sent to jailTwo thieves caught, police sent to jail

दो चोर धराए, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two thieves caught, police sent to jailTwo thieves caught, police sent to jail
अहरौरा। क्षेत्र के बाराडीह गांव के पास से पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो चोर को हिरासत में लिया। तलाशी के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम मोहिउद्दीनपुर निवासी राम नारायण सिंह पुत्र जोखन सिंह के चित्र विश्राम स्थित परचून की दुकान से चोर शटर चाड़कर नगदी और सामान चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने दुकानदार राम नारायण की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को बाराडीह के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने चोरी के मामले में शामिल होने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सामानों को बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपी विकास पुत्र बहादुर तथा गोविंद पुत्र दयाराम बाराडीह गांव के निवासी हैं। पुलिस इस मामले में नगर से चोरी हुए सोलर प्लेट की बैटरी की तलाश में भी जुटी हुई है। जो अब तक बरामद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed