{"_id":"661e1631f06e8ceca902681c","slug":"two-priests-fought-with-each-other-in-vindhyachal-mandir-campus-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यजमान को लेकर भिड़ंत: विंध्यधाम में दो पुरोहितों ने आपस में की मारपीट, एक ने दूसरे को कैंची से मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यजमान को लेकर भिड़ंत: विंध्यधाम में दो पुरोहितों ने आपस में की मारपीट, एक ने दूसरे को कैंची से मारा
Tue, 16 Apr 2024 11:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:40 AM IST
सार
Mirzapur News: मारपीट के दौरान हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी वीआईपी निवासी पंडा आए और यात्री को लेकर जाने की बात पर गाली देते हुए मारपीट की। जिसमें उसे और उनके भाई केशरी नंदन को चोट लगी।
विज्ञापन
थाने में घायल और दूसरे पक्ष के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के विन्ध्याचल धाम में नई वीआईपी मार्ग पर मंगलवार की सुबह यजमान को लेकर दो तीर्थ पुरोहित भिड़ गए। इसमें एक पक्ष ने कैंची से हमला कर दिया। इसमें पंडा घायल हुए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लाकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
एक पक्ष से शिव नंदन त्रिपाठी ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह 9 बजे न्यू वीआईपी मार्ग पर लाइन लगवाने के लिए ड्यूटी कर रहा था। पुरानी वीआईपी निवासी पंडा आए और यात्री को लेकर जाने की बात पर गाली देते हुए मारपीट की। जिसमें उसे और उनके भाई केशरी नंदन को चोट लगी। कैंची से मारा गया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष से शिवम द्विवेदी का आरोप है कि वह अपने छोटे भाई शुभम के साथ दुकान पर बैठे हुए था। विपक्षी दुकान में आकर गाली देते हुए मारपीट करने लगे। मौके पर लोगों ने बीच-बचाव भी किया। उनके द्वारा दी गई तहरीर गलत है।
विज्ञापन
कहा कि मौके पर सीसीटीवी कैमरे की जांच-पड़ताल कर लिया जाए। वे लोग उन समय ड्यूटी पर नहीं थे। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि दो तीर्थ पुरोहितों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष को थाने पर बुलाकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।