फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people including a young man were killed after being cut off from the train

ट्रेन से कटकर युवक समेत दो की गई जान

Mon, 21 Mar 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two people including a young man were killed after being cut off from the train
पड़री/विंध्याचल। पड़री थाना क्षेत्र के झिगुरा व पहाड़ा स्टेशन के बीच सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर अप लाइन पर रविवार की देर रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी अमरनाथ (60) की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस के मुताबिक परिजनों से बात करने पर पता चला कि वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना विंध्याचल रेलवे स्टेशन की है। रविवार की देर रात पटना से नई दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। सोमवार की सुबह नौ बजे मृतक की शिनाख्त राकेश वर्मा पुत्र पृथ्वीराज निवासी रेहड़ा चुंगी विंध्याचल के रूप में हुई। युवक की पहचान उसके बड़े भाई अमन वर्मा ने की। युवक की पहचान होते ही जीआरपी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। हादसे से परिवार में सभी लोगों का रो-रो कर हाल बेहाल है। राकेश वर्मा के माता पिता रोजी रोटी के लिए दिल्ली में एक ठेला लगाते है। होली के दिन भी घर पर नहीं आए। पुत्र की ट्रेन की चपेट में मौत की सूचना दी गई। मृतक तीन भाई व एक बहनों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में भाई बहनों का शादी नहीं हुआ है। परिजनों ने बताया कि लड़की के शादी के लिए तैयारियां चल रही थी। मृतक आटो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed