फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   two people died including woman in accident in mirzapur

मिर्जापुर: गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की मौत, हादसे में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

Tue, 13 Jul 2021 04:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 04:00 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा और पडरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास सड़क हादसे में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
two people died including woman in accident in mirzapur
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा और पडरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास सड़क हादसे में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सतना (मध्यप्रदेश) जिले के नागौरा थाना क्षेत्र के लइचहा गांव निवासी मोहित(35) पुत्र मनोज प्रजापति और सोनभद्र जिले के पिपरी के रहने वाले अर्जुन(20) पुत्र पप्पूराम गौतम दोनों बाइक से खाना लेकर पटेहरा से दीपनगर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


पटेहरा पाल बस्ती के सामने पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज हेतु मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके साथी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे थे। यह दोनों नमामि गंगे जल परियोजना के तहत पड़ रही पाइप लाइन में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
वहीं, पड़री थाना क्षेत्र के दतरिया निवासी संदीप कुमार पुत्र स्व. विनोद कुमार अपनी मां शीला देवी(52) के साथ चार जुलाई को मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। मोहनपुर पहाड़ी के पास मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो जाने के कारण उनके सिर में चोट आई थी। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी में चल रहा था। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed