{"_id":"66878b46371fda0e9508e1f1","slug":"two-people-died-in-mirzapur-bolero-collided-trailer-dentist-and-son-died-others-narrowly-escaped-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में पिता-पुत्र की मौतः ट्रेलर ने बोलेरो को रौंदा, वाहन में फंसकर चिल्लाते रहे दोनों; थम गई सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में पिता-पुत्र की मौतः ट्रेलर ने बोलेरो को रौंदा, वाहन में फंसकर चिल्लाते रहे दोनों; थम गई सांसें
Fri, 05 Jul 2024 11:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:28 AM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंची राजगढ़ थाना की पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही अन्य दो लोगों को बोलेरो से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पिता और बेटे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा बिशनपुरा गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर टेलर में पीछे से बोलरो जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक के पिता दंत चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार पांडेय को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज पहुंचने से पहले उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कस्बा निवासी डॉक्टर पंकज दंत चिकित्सक थे। तीन दिन मिर्जापुर के लालडिग्गी में अपनी क्लीनिक पर मरीजों को देखते थे। तीन दिन सोनभद्र में देखते थे।
विज्ञापन
बीती रात मिर्जापुर से बोलेरो में सवार होकर पत्नी, पुत्र व पुत्री के साथ सोनभद्र जा रहे थे। तीन बजे भोर में बिशनपुरा के पास सामने से जा रहे ट्रेलर में बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सवार 13 वर्षीय बालक डुग्गू बोलेरो में फंस गया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से गाड़ी खिंचवाकर बाहर निकलवाया। जिससे बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घायल पंकज को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया, जिनकी रास्ते में मौत हो गई। बोलेरो सवार अन्य को चोट नहीं लगी।