फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died in car - auto brushes

कार-आटो की भिड़ंत में दो लोगों की जान गई

Sat, 18 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 Two people died in car - auto brushes
चुनार रोड स्थित समदपुर के समीप सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व टैंपो। - फोटो : mirzapur
कोतवाली क्षेत्र के समदपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम कार और आटो रिक्शा की टक्कर में एक युवक और अधेड़ की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया और शव कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



चुनार से सवारी लेकर शुक्रवार को एक आटो रिक्शा मिर्जापुर आ रही थी। उधर, कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ इलाके के एक ट्रेवेल्स की कार सवारी लेकर बनारस की ओर जा रही थी। चुनार कोतवाली क्षेत्र के समदपुर गांव के पास कार ने सामने से आ रही आटो में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन



 इससे टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें  मनोज (30) निवासी हिंदुवारी, थाना रामनगर, जनपद वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई। 


शिव प्रसाद (35) पुत्र बाबूनंदन निवासी भुड़कुड़ा, थाना अहरौरा, रामजी संत (50) पुत्र रामनाथ रेहिया थाना चुनार, कल्लो (50) पत्नी मुच्चन निवासी सिंधोरा पड़री, सरोजा देवी (45) पत्नी कमलेश पाल निवासी नुनौटी चुनार तथा चालक अरविंद पुत्र पन्नालाल निवासी आमघाट पड़री घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां रामजी संत 
विज्ञापन
विज्ञापन

को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed