फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two married women committed suicide by hanging themselves in different areas

Mirzapur News: अलग-अलग क्षेत्र में दो विवाहिताओं ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 09 Sep 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two married women committed suicide by hanging themselves in different areas
जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी के मजरा काशीपुर में फंदे पर लटकी मिली अंशू देवी के परिजन । स्रोत- 
हलिया। हलिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव के हरदी मजरे गांव में सोमवार की देर रात एक महिला ने पायल उतारकर बच्चों को पहनाया। इसके बाद उसका संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता शव मिला है। वहीं, जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी के मजरा काशीपुर गांव में सोमवार की देर रात नौ बजे विवाहिता बच्चों के सामने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के परसिया हरदी निवासी रमिता देवी (30) हलिया के अहुगी कला गांव के टिकुरी बस्ती की रहने वाली थी। खेती करने के लिए ससुर हीरामनी व सास अवधराजी सहित दो बच्चों के साथ परसिया गांव के हरदी मजरे में पाही पर घर बनाकर रहती थी। सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद वह कमरे में गई। दरवाजा बंद कर लिया। मंगलवार की सुबह घर के बड़ेर में रस्सी से फंदे पर लटका शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। उसका पति रमेश और देवर उमेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मृतका का मायका लालगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर में है। घटना से पहले रमिता देवी ने अपने पायल को अपने दोनों छोटे बच्चों के हाथों में पहना दी थी। इस मार्मिक दृश्य को देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घर के बड़ेर में नायलान की रस्सी से लटकता महिला का शव मिला है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

उधर, जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी के मजरा काशीपुर गांव निवासी अमरेश कुमार बिंद की पत्नी अंशू देवी (28) मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ अपने कमरे का दरवाजा बंद करके फंदे पर लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद बच्चे रोने लगे तो पड़ोस के लोग पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि अंशू देवी साड़ी के फंदे से दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान में लटकी है। मृतका का पति पेंटिंग का काम करता है। सुबह ही घर से मांडा क्षेत्र में निकल गया था। मृतका को एक दो वर्ष का पुत्र लल्ला व एक सात माह की पुत्री है। लालगंज थाना क्षेत्र के विरतिया गांव निवासी मृतका के पिता राजकुमार बिंद ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आत्मा यादव ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर पति अमरेश कुमार, ससुर सूर्यलाल, ग्राम प्रधान, दो जेठ, दो जेठानी सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed