फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two lakh devotees worshiped Shish, mother Vindhyavasini

दो लाख भक्तों ने नवाया शीष, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

Tue, 16 Feb 2021 08:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees worshiped Shish, mother Vindhyavasini
विंध्याचल। गुप्त नवरात्रि व वसंत पंचमी पर दो लाख से अधिक संख्या में भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मंगलवार की भोर में मंगला आरती के बाद शुरू हुए दर्शन व पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। गंगा स्नान, ध्यान के बाद मंदिर पहुंचकर श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए कतारबद्ध रहे।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर मां विंध्यवासिनी की दर्शन के लिए कुछ भक्तों ने पूर्व संध्या पर ही आस्था धाम में अपना डेरा डाल दिया। मंगलवार की भोर में गंगा घाट पहुंचकर स्नान के बाद मंदिर की ओर कूच किया। मंगला आरती के पश्चात जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, माता के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन व पूजन के बाद अधिकतर भक्त सरस्वती माता मंदिर पहुंचे।इस अवसर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मियों के साथ ही साथ श्री विंध्य पंडा समाज सदस्य भी मुस्तैद रहे। गुप्त नवरात्र के पंचमी पर कई साधक मंदिर छत पर पाठ करते रहे। मंदिर छत पर जनेऊ संस्कार किया गया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन व पूजन पश्चात कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन व पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed