{"_id":"6283f0b31237314ccd342b70","slug":"two-killed-including-teacher-in-accident-six-injured-mirzapur-news-vns6540828111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में अध्यापिका समेत दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में अध्यापिका समेत दो की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार थाना क्षेत्र के भौरही गांव स्थित पालीटेक्निक कॉलेज के पास मंगलवार को दोपहर में डंपर व ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार अध्यापिका समेत दो लोगों की मौत हो गयी और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
ऑटो में सवार 12 लोग दोपहर में चुनार से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। ऑटो भौरहीं गांव के पास पहुंचा था, इस बीच रास्ते में बालू लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो में सवार पिंकी कनौजिया (27) पत्नी अविनाश चौधरी निवासी रतनगंज कोतवाली कटरा और आशीष पाल (30) पुत्र सोनू पाल निवासी फरीदपुर थाना रोहनियां वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई। पिंकी कनौजिया प्राथमिक विद्यालय खुनका नरायनपुर में अध्यापिका थीं। जो स्कूल से घर वापस जा रही थीं। मनीष पाल बरगवां गांव स्थित अपने मौसी के यहां 19 मई को आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में ऑटो चालक इद्रीश (40) पुत्र हाशिम निवासी भौरही, रेखा पाल (20) पत्नी राजकुमार पाल निवासी पसईया डगमगपुर पड़री, सुदामा देवी (50) पत्नी मोहन निवासी कछवां, संगीता पाल (47) पत्नी कन्हैया पाल निवासी सरैया सिकंदरपुर, सलामत (56) पुत्र युसूफ निवासी औराई, सोनगंगा (27) पत्नी विरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले जाया गया। दो घायल अपना इलाज कराने के लिए निजी चिकित्सालय चले गये। सीएचसी में चिकित्सकों ने चारों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।