फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed including elderly in train accident

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध समेत दो की मौत

Sat, 08 Apr 2017 12:43 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 08 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two killed including elderly in train accident
train accident - फोटो : ani
जनपद के जिगना व चुनार  थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रेल लाइन पर एक युवक समेत दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो युवक की पहचान पचफड़वा चुनार निवासी सदानंद के रूप में हुई जबकि वृद्घ की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के सामने शुक्रवार की सुबह 60 वर्षीय एक वृद्घ की लाश अप लाइन पर पड़ी मिली।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान आसपास के लोगों से कराने का प्रयास किया । शिनाख्त नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो  इलाहाबाद से मुगलसराय की ओर जा रही किसी मेल ट्रेन से वृद्घ के गिरने की बात बताई जा रही है। बोगी के नीचे चले जाने के चलते उसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पास एक कमंडल जोगिया रंग का रूमाल चुनरी व प्रसाद पड़ा था। उसके शरीर पर सफेद कुर्ता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह कोई बाबा था।
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना चुनार क्षेत्र की है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरेवा स्थित दुर्गा ईट भट्ठे के सामने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सदानंद यादव 23 वर्ष पुत्र मनराज यादव निवासी पचफड़वा की लाश रेलवे लाइन पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत की खबर लगी तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त सदानंद के रूप में की गई। युवक वहां कैसे पहुंचा इसके बारे में  किसी को जानकारी नहीं है। बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed