{"_id":"5e4c39d88ebc3ef267518285","slug":"two-killed-in-road-accident-mirzapur-mirzapur-news-vns511508373","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के जिगना-लालगंज मार्ग पर विजयपुर पहाड़ी की चढ़ाई पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्धा और उसकी भतीजी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक को हेलमेट लगाने के कारण हल्की चोट आई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। घटना को लेकर घर वालों ने ग्रामीणों के साथ 45 मिनट मार्ग जाम कर दिया।
विंध्याचल के लेहड़िया निवासी रामदास की पुत्री प्रेमा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार की शाम सर्रोई पीएचसी में भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह उसके परिवार के लोग उसे देखने जा रहे थे। प्रेमा की मां धर्मपत्ती (60), अपनी भतीजी प्रीती (22) को लेकर पट्टीदारी के अवधराज के साथ बाइक से अस्पताल जा रहे थे। अवधराज विजयपुर पहाड़ी पर पहुंचा था, इसी दौरान लालगंज की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे तीनों गिर गए। धर्मपत्ती और प्रीती पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इससे दोनों की मौत हो गई। जबकि हेलमेट लगाने के कारण अवधराज को हल्की चोट आई। हादसे के बाद आगे जीप में जा रहे परिजन पहुुंचे। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक कब्जे में ले लिया। दोपहर दो बजे घटनास्थल पर पहुंचे धर्मपत्ती के पुत्र ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने गैपुरा पुलिस पर बिना परिजनों को दिखाए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज देने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह, जिगना थानाध्यक्ष छोटक यादव, विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय, कछवां थाना प्रभारी मनोज सिंह पहुंचे। पुलिस ने पौन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
---