फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two hundred children will go to Lucknow by four buses

चार बसों से लखनऊ जाएंगे दो सौ बच्चे

Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two hundred children will go to Lucknow by four buses
मिर्जापुर। लखनऊ में 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को टैबलेट का वितरण करेंगे। जिले से भी इसके लिए चार बसों से दो सौ बच्चे लखनऊ जाएंगे। यह बच्चे 24 दिसंबर को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

इस वितरण कार्यक्रम में जिले के राजकीय पालीटेक्निक संस्थान के छात्रों को बुलाया गया है। इसमें से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र व राजकीय पालीटेक्निक मिर्जापुर के एक सौ 61 छात्र तथा राजगढ़ राजकीय पालीटेक्निक के 39 छात्रों को चयनित किया गया है। यह छात्र राजकीय परिवहन निगम की चार बसों से 24 दिसंबर की दोपहर में लखनऊ के लिए रवाना होंगे। दोपहर का समय इसलिए रखा गया है ताकि ठंड से बचाव हो सके और शाम होते-होते बच्चे लखनऊ पहुंच जाएं। लखनऊ में उनके रुकने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

इन बच्चों के साथ जिला प्रशासन एक मजिस्ट्रेट को भी लखनऊ भेजेगा। साथ ही अध्यापकों को भी इन छात्रों के साथ लखनऊ भेजा जाएगा ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उनकी सुरक्षा के भी पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। जिले में चल रही अभ्युदय कक्षाओं के किसी बच्चे को इसमें शामिल नहीं किया गया है। एएसजे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने बताया कि इस संस्था के किसी बच्चे को लखनऊ जाने वाली सूची में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन के दिशा निर्देश के अनुसार दो सौ बच्चों को लखनऊ भेजा जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन की देखरेख में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed