फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two fertilizer shops sealed, two licenses suspended

Mirzapur News: खाद की दो दुकानें सील, दो के लाइसेंस निलंबित

Thu, 21 Aug 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two fertilizer shops sealed, two licenses suspended
मिर्जापुर। जिले में खाद बिक्री में ओवररेटिंग और अनियमितता की शिकायत मिलने पर बुधवार को फुटकर दुकानों पर छापा मारा गया। अनियमितता मिलने पर दो दुकानों को सील कर दिया गया जबकि दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। ओवर-रेटिंग तथा टैगिंग में दोषी पाए जाने पर फुटकर खाद विक्रेता में सिंह फर्टिलाइजर एजेंसी सुगापाख पटेहरा, आदर्श कृषि सेवा केंद्र ड्रमंडगंज लालगंज को सील किया गया। खाद विक्रय में अनियमितता बरतने पर फर्टिलाइजर ट्रेडर्स जोगवा माइनर, जमालपुर और सिंह फर्टिलाइजर जोगवा माइनर जमालपुर का लाइसेंस निलंबित किया गया है। कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी संबंधित तहसीलदार व विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी तथा पर्यवेक्षीय नियंत्रण के लिए सहायक विकास अधिकारी (कृषि)/सहकारिता तथा क्षेत्रीय कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को न्याय पंचायतवार नियुक्त किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने चुनार, मड़िहान तथा लालगंज तहसील में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। हलिया सहकारी समिति पर उपस्थित होकर वहां उपस्थित किसानों में उर्वरक वितरण कराया। एसडीएम लालगंज ने तहसील लालगंज में स्थित साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed