फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   two died in a road accident between truck and bike one critical

मिर्जापुर: ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Sat, 25 Jun 2022 03:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 25 Jun 2022 03:12 PM IST
सार

अंकित यादव (18) अपने साथी निखिल गुप्ता (18)और पीयूष यादव (18) के साथ शनिवार की भोर में बाइक से घूमने निकला था। भदोही में तीनों हादसे का शिकार हो गए, जिसमें निखिल और अंकित की मौत हो गई। पीयूष का इलाज जारी है।

विज्ञापन
two died in a road accident between truck and bike one critical
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र सहसेपुर चीनी मिल के पास शनिवार की भोर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया पूरा निवासी अंकित यादव (18) अपने साथी निखिल गुप्ता (18)और पीयूष यादव (18) के साथ शनिवार की भोर में बाइक से घूमने निकला था। बाइक सवार तीनों युवक भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर चीनी मिल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने निखिल और अंकित को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर पीयूष यादव को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed