{"_id":"609821fa8ebc3ec19c51bf7e","slug":"two-died-from-corona-mirzapur-news-vns588678515","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 10 हजार संक्रमितों का आंकड़ा पार 20-34-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 10 हजार संक्रमितों का आंकड़ा पार 20-34-20
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से दो की मौत, 10 हजार संक्रमितों का आंकड़ा पार
119 मिले संक्रमित, 200 को किया गया डिस्चार्ज
लगातार 30 वें दिन मिले 100 से अधिक संक्रमित
एक्टिव केस 1464, अब तक 77 की कोरोना से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में लगातार 30 दिनों से 100 से अधिक संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को दो सक्रमितों की मौत के साथ ही अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया। जिले में रविवार को 119 संक्रमित मिले और 200 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। पिछले चार से पांच दिनों में संख्या 100 से सवा सौ के बीच आना राहत की बात है। इस समय एक्टिव केस की संख्या 1464 है। एक्टिव केस की संख्या घट रही है।
रविवार को 119 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 39 चुकी है। रविवार को 200 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक आठ हजार 498 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार को एल-टू अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई है। इसमें एक 45 वर्षीय करनपुर निवासी पुरुष और दूसरा 55 वर्षीय चुनार निवासी पुरुष है। दोनों को छह मई को भर्ती कराया गया था। जिले में अब तक 77 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 39 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में पांच मरीज है। एक हजार 304 लोग होम आईसोलेशन में है। 69 दूसरे जिले में भर्ती है। 47 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को एक हजार 671 की रिपोर्ट आई है। 119 संक्रमितों में 70 पुरुष और 49 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 65 हजार 247 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 64 हजार 109 की रिपोर्ट आई है। 1138 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 78 हजार 247 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 691 हाट स्पाट है। 553 ग्रामीण और 138 शहरी क्षेत्र में है। 25 कोविड मरीजों को निजी कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
..............................................................
कोरोना मीटर
................................
संक्रमित मिले- 119
स्वस्थ्य हुए-200
आज मौत- 02
कुल संक्रमित-10039
अब तक स्वस्थ- 8498
अब तक मौत-77
एक्टिव केस-1464
हाट स्पाट- 691
एल-टू- आईशोलेशन- 39
होम आईसोलेशन- 1304
.................................................