गंगा में बहते शव मिलने से सनसनी: मिर्जापुर में चार दिन पुरानी दो लाशें मिलीं, पुलिस और ग्रामीण नहीं कर पाए शिनाख्त
गंगा में दो शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के गांव के लोग भी शव मिलने की सूचना पर गंगा किनारे पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के धर्मदेवा गांव के पास गंगा नदी में मंगलवार की सुबह दो व्यक्तियों का अज्ञात शव बहता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर निकलवाने के बाद पुलिस शिनाख्त में जुट गई। शव तीन से चार दिन पुराने लग रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि गंगा में डूबने के बाद शव बहकर आए हैं।
जानकारी के अनुसार, धर्मदेवा गांव के पास गंगा नदी के किनारे सुबह दो शव मिले। गंगा नदी में शवों को उतराया देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
ये भी पढ़ें- मऊ: लोकार्पण से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में पड़ी दरार, तीन दिन पहले आजमगढ़ में आई थी दरार
गंगा में दो शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के गांव के लोग भी शव मिलने की सूचना पर गंगा किनारे पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला। गांव और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार, एक 34 वर्षीय और दूसरा 42 वर्षीय व्यक्ति का शव है। एक व्यक्ति नीले रंग की पैंट और सफेद चेकदार शर्ट पहना है। दूसरा नीले रंग का लोवर, चेकदार नीला शर्ट, दाहिने हाथ में रक्षा व काले रंग का जूता पहने है। नदी में शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
ये भी पढ़ें- यूपी: ओडिशा से प्रयागराज जा रही बस ट्रक से टकराई, 40 यात्री घायल, कई गंभीर
आशंका जताई जा रही है कि किसी हादसे में गंगा में डूबने के बाद शव बहकर आए हैं। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गंगा में मिले दोनों शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिन में शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहे हैं।