फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two dead, 20 found corona positive including PAC jawan

दो की मौत, पीएसी के जवान समेत 20 मिले कोरोना पाजिटिव

Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two dead, 20 found corona positive including PAC jawan
मिर्जापुर। जिले में लगातार 24वें दिन बुधवार केे 39वीं वाहिनी पीएसी के तीन जवान सहित 20 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। मंगलवार को दो की मौत के बाद बुधवार को उनको कोरोना पोर्टल पर चढ़ाया गया। मृतकों में एक देवर्षि नगर निवासी वृद्धा की पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद और दूसरा दुर्गा देवी मोहल्ला निवासी वृद्ध की मौत के बाद रिपोर्ट पाजिटिव आई। बुधवार को 20 पाजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 351 हो गई है। मंगलवार को 15 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 242 हो गई है। एक्टिव केस 99 है। कोरोना से अब तक 10 लोगों की से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है। उसमें एक देवर्षि नगर कालोनी निवासी वृद्धा है। 18 जुलाई को रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद वह मंडलीय अस्पताल के निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर में बने एल-टू अस्पताल में भर्ती थी। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनकी मौत की रिपोर्ट को पोर्टल पर चढ़ाया गया है। दूसरी मौत दुर्गा देवी निवासी वृद्ध की हुई है। मंगलवार की सुबह मौत होने के बाद रात को रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। बुधवार को उनकी रिपोर्ट को पोर्टल पर चढ़ाया गया है। बुधवार को 258 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 20 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पाजिटिव रिपोर्ट में 39वीं वाहिनी पीएसी से 11 लोग है। इसमें छह पुरुष और पांच महिलाएं है। इसमें तीन पीएसी के जवान और आठ परिवार के सदस्य है। इसके अलावा इमलहा से एक महिला, छोटा मिर्जापुर से एक पुरुष, सोनभद्र का एक पुरुष, महुवरिया का एक पुरुष, बरतर तिराहा निवासी एक पुरुष, पकरी का पुरा निवासी एक पुरुष, दुर्गादेवी निवासी एक पुरुष, आवास-विकास में एक पुरुष, डंगहर मोहल्ले में एक पुरुष संक्रमित मिला है। 15 लोगों को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दे दी गई। इसमें पुलिस कार्यालय से सात पुरुष, भटवा पोखरी निवासी दो पुरुष, पुलिस लाइन निवासी एक पुरुष, कछवां निवासी एक पुरुष, टेढ़वां निवासी एक महिला, रामबाग निवासी एक पुरुष,भरुहना निवासी एक पुरुष चेतगंज निवासी एक पुरुष है। बुुधवार को हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 307 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। जिले में अब तक 12 हजार 317 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 हजार 123 का रिपोर्ट आया है। एक हजार 194 की रिपोर्ट आना बाकी है। 45 हाट स्पाट है। इसमें 14 गांव में और 31 शहरी इलाके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed