फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two cousins died by drowning in a pit of brick kiln

ईट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर दो चचेरे भाईयों की मौत

Thu, 23 Jul 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two cousins died by drowning in a pit of brick kiln
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी चौकी के सामने पतुलुखियां गांव स्थित एक स्कूल के पीछे ईट भट्ठे के गड्ढे में भरे पानी से भैंस को निकालने गए चचेरे भाई डूब गए। अन्य बच्चों के जानकारी देने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर मंडलीय अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले आए।
विज्ञापन

गुरुसंडी निवासी कृपा शंकर यादव का 12 वर्षीय पुत्र देव नारायण यादव अपने चचेरे भाई आठ वर्षीय सतीश यादव पुत्र श्यामलाल व नौ वर्षीय महेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव के साथ दोपहर में भैंस चराने के लिए निकला था। उनके साथ गांव के अन्य बच्चें भी थे। गुरुसंडी पुलिस चौकी के सामने पतुलुखियां गांव में स्कूल के पीछे स्थित शक्ति ईट् भट्ठे के पास भैंस चर रही थी। ईट् भट्ठे पर खोदाई से हुए गड्ढे में भरे पानी में भैंस चली गई। भैंस के पानी में चले जाने के बाद सतीश भैंस को हांकने गया। गड्ढे में जाने पर वह डूबने लगा। शोर मचाने पर देव नरायण उसे बचाने के लिए गया। गड्ढे में जाने पर वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख चचेरा भाई महेश और अन्य बच्चे शोर मचाते हुए सड़क पर गुरसंडी चौकी के पास पहुंच कर पुलिस और अन्य लोगों को सूचना दिया। भट्ठे की देखरेख करने वाले और अन्य ग्रामीणों की मदद से पहले देव नरायण उसके बाद सतीश यादव को बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी वीपी सिंह परिजनों के साथ दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने के बाद परिजन बच्चो का शव लेकर घर चले आए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed