फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two children going to collect saplings for Govardhan Puja were hit by the train.

Mirzapur News: गोवर्धन पूजा के लिए पौधा लेने जा रहे दो बच्चे ट्रेन से कटे

Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Two children going to collect saplings for Govardhan Puja were hit by the train.
- अदलहाट के करहट गांव के पास शनिवार सुबह हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नरायनपुर। अदलहाट के नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पूरब करहट ग्राम के सामने शनिवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने शव की पहचान करा कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर दोनों परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी रामआशीष (10) गांव के ही अपने साथी सत्यम सोनकर (8) के साथ शनिवार की सुबह घर में होने वाले गोवर्धन पूजा के लिए गोम व भटकटइया का पौधा लेने के लिए घर से दो किमी आगे नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पूरब करहट गांव के सामने पहुंचे थे। दोनों रेलवे लाइन के पार पौधे लेने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहे थे कि ट्रेन की चपेट में आ गये। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों बच्चों की माैत हो गई। मौत होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी नरायनपुर जयदीप सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बालकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में बालकों का शव देखते ही कोहराम मच गया। राम आशीष चार में पढ़ता था। सत्यम सोनकर दो में पढ़ता था। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दो बालकों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed