फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two candidate caught copying

नकल करते पकड़े गए दो परीक्षार्थी

Wed, 08 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 08 Jul 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two candidate caught copying
 जिले में बीएड, एमए सेमेस्टर और एलएलबी की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से आरंभ हुई। मंगलवार को पहले दिन केबी कालेज में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जिनमें पहली पाली में एलएलबी में एक और एमए         चतुुर्थ सेमेस्टर में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्घ जिले के महाविद्यालयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए केबी कालेज, जीडी बिनानी, स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी राजकीय महाविद्यालय तथा लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित चार महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


जिसमें स्नातकोत्तर सेमेस्टर, बीएड और लॉ की परीक्षाएं होंगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वान्ह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में अपरान्ह दो से पांच बजे तक हो रही हैं। कन्हैयालाल बसंतलाल कालेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षा 16 और बीएड की परीक्षाएं 23 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा के लिए चार कालेजों को केंद्र बनाया गया है। केबी कालेज, शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय, स्वामी गोविंदाश्रम महाविद्यालय, श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय लालगंज, एसएसपीपीडी कालेज तिसुही, राम खेलावन पीजी कालेज कलवारी तथा मथुरा लॉ कालेज सहित 32 सौ छात्र-छात्राएं परीक्षाएं दे रहे हैं।


मंगलवार को पहली पाली में नौ सौ और दूसरी पाली में 1200 छात्रों ने परीक्षा दी। जीडी बिनानी कालेज के प्राचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि कालेज में मेजबान जीडी बिनानी कालेज के साथ घनश्याम बिनानी मैनेजमेंट कालेज, महावीर प्रसाद त्रिवेणी विजयपुर, रामानुज महाविद्यालय ड्रमंडगंज, कमला आर्यकन्या  महाविद्यालय तथा सभी प्राइवेट छात्र एमए और एमकाम स्नातकोत्तर की परीक्षाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली पाली में 425 और दूसरी पाली में 380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed