{"_id":"60bcba4381061e1bda321597","slug":"two-beo-suspended-after-irregularities-surfaced-in-the-matter-of-giving-recognition-to-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: स्कूलों को मान्यता दिलाने के मामले में सामने आई अनियमितता, दो बीईओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: स्कूलों को मान्यता दिलाने के मामले में सामने आई अनियमितता, दो बीईओ निलंबित
Sun, 06 Jun 2021 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 06 Jun 2021 05:36 PM IST
सार
भरुहना और राजगढ़ के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्धता दिलाने में अनियमितता पाई गई। इस पर मंडलायुक्त ने जांच कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को मान्यता दिलाने में हुई अनियमितता के आरोप में शासन ने जिले के दो खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो अन्य कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है। बीईओ में प्रेम शंकर राम और महेंद्र मौर्या शामिल हैं।
विज्ञापन
दोनों पर मिर्जापुर जिले में भरुहना और राजगढ़ के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्धता दिलाने के लिए अनियमितता करने का आरोप है। शिकायत पाए जाने पर मंडलायुक्त ने इस मामले की जांच कराई थी।
विज्ञापन
उसके बाद प्राप्त रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए विशेष सचिव ने बीएसए कार्यालय के इन अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। एडी बेसिक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि आदेश जारी हो गया है। इन पर कार्रवाई संबंधित अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन