फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested, including shooter of former mastermind

पूर्व प्रधान हत्याकांड के शूटर समेत दो गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including shooter of former mastermind
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के पास पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले शूटर को उसके साथी के साथ रविवार की रात को क्षेत्र के अपर खजुरी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शूटर के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की कार और 50 किलो गांजा को जब्त कर लिया। पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह और एएसपी सिटी संजय कुमार ने शूटर को पेश किया।
विज्ञापन

20 नवंबर 2020 की रात पूर्व प्रधान राजेश यादव की देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के पास हत्या कर दी गई थी। महीने भर बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने राजेश यादव के साथी बाबू खान, कपिल चौबे और पूर्व चालक कृपाशंकर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के खुलासे में आया कि विसुन्दरपुर निवासी अखिलेश दुबे और बाबू खान ने हत्या की साजिश रची थी। कपिल चौबे का अपराधियों से संबंध था। उसने बाहर से शूटर उपलब्ध कराया। पुलिस ने सिम और बाइक उपलब्ध कराने वाले के साथ विंध्याचल के होटल में शरण देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी संजय कुमार के निर्देशन में शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस, स्वाट और एसओजी की टीम ने सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि कई जिलों की छानबीन किया। रविवार की रात को देहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार चल रहा शूटर अपने एक साथी के साथ नीले रंग के स्विफ्ट कार से राबर्ट्सगंज सोनभद्र से मिर्जापुर की ओर आ रहा है। पुलिस टीम क्षेत्र के अपर खजुरी नहर पुलिया के पास कार के आने का इंतजार करने लगे। कार के आने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन को रोककर दो व्यक्ति उतर कर भागे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या करने वाले शूटर कुनाल सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह निवासी विरईपुर थाना फत्तनपुर रानीगंज प्रतापगढ़ और उसके साथी शुुभम सिंह निवासी गोपालपुर थाना अंतू प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। कुनाल के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और बिना नंबर प्लेट की कार से पीछे रखा 50 किलो गांजा बरामद किया। अभी एक शूटर फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed