फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested including brother of SP leader in kidnapping case

अपहरण मामले में सपा नेता के भाई समेत दो गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including brother of SP leader in kidnapping case
ददरा गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र धर्मेंद्र के अपहरण और धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने शनिवार को सपा नेता के भाई को वाराणसी के सुंदरपुर तिराहा के पास और तहसील के कंप्यूटर आपरेटर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ददरा गांव निवासी धर्मेंद्र के लापता होने के मामले में पिता छोटेलाल ने छह माह पूर्व सपा नेता के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मड़िहान थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमा वापस कराने के लिए छोटेलाल का भी अप्रैल में अपहरण कर लिया गया था। मड़िहान पुलिस ने छोटेलाल को चुनार क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर सपा नेता शैलेश पटेल समेत सात आरोपियों को जेल भेज दिया। शैलेश पटेल द्वारा छोटेलाल का अपहरण करने पर धर्मेंद्र के अपहरण की भी आशंका जताई गई। विवेचना के दौरान मामला प्रकाश में आया कि भूमिहीन धर्मेंद्र के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर रजिस्ट्रेशन को तहसील कर्मियों की मिली भगत से सत्यापित करा लिया गया। इससे धान का लाखों रुपये धर्मेंद्र के खाते में चला गया। आरोप है कि उसी पैसे को धर्मेंद्र से बार बार मांग की जा रही थी। पैसा नहीं मिला तो उसका अपहरण कर उसे लापता कर दिया गया। पुलिस दोनों मामले की जांच कर थी। इस बीच शनिवार को पुलिस ने अपहरण और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सपा नेता शैलेश पटेल के भाई ममतेश पटेल निवासी ददरा राजगढ़ और कंप्यूटर आपरेटर संदीप पाल निवासी देवरी कला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक सीओ आपरेशन अजय राय ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि धान खरीद व खतौनी रजिस्ट्रेशन में सत्यापन के मामले में तहसील के अधिकारी, विपणन निरीक्षक समेत लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed