फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested for assaulting MP's security personnel

सांसद के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for assaulting MP's security personnel
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों सांसद अनुप्रिया पटेल के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने के दो आरोपितों को बसही सेम्फोर्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सांसद के कार्यालय सचिव ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को सांसद कार्यालय के पास एक ट्रक चालक गाड़ी खड़ा कर दिया था। सांसद कार्यालय पर उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो चालक व खलासी और ट्रक मालिक उनसे उलझ गए। आरोप है कि विवाद के बाद धमकी देते हुए कार्यालय पर ईट फेंका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी फरार हो गए। सांसद कार्यालय के सचिव जगदीश तिवारी ने कटरा कोतवाली में ट्रक, मालिक, चालक और खलासी के खिलाफ कार्यालय कर्मी से गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और कार्यालय पर ईट फेंकने के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। कटरा कोतवाल स्वामी नाथ प्रसाद ने बताया कि ट्रक मालिक आकाश दुबे, चालक अमित सिंह और खलासी विरेंद्र सिंह निवासी पथरहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अमित और विरेंद्र को बसही सेम्फोर्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed