फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two accused arrested for trying to rob under greed

लालच में आकर लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for trying to rob under greed
अहरौरा। मौर्य फिलिंग पेट्रोल पंप के कैशियर से लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चकिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद की।
विज्ञापन

क्षेत्र के आनंदीपुर स्थित मौर्या फिलिंग स्टेशन से बुधवार की दोपहर के समय बैंक में कैश जमा करने के लिए मुनीम जा रहे थे। बदमाशों ने नगर के पियरवा पोखरा इलाके में उनसे लूटने तथा का प्रयास किया। मुनीम राकेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी साजिद अंसारी व अनिसुर्रहमान निवासी पटवा टोला अहरौरा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचा, दो जिंदा व एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मौर्या फिलिंग स्टेशन से सात लाख लेकर मुनीम बैंक में जमा करने जा रहे थे। घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed