{"_id":"26b90c6121fac971da6078d288548aff","slug":"truck-drivers-killed-in-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत में चालकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत में चालकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर भदोहा राजापुर गांव के सामने शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गई।
दो खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यह हादसा एक चालक को नींद आने के चलते हुआ।
कौशांबी जिले के पोखराज थाने के गनशरी निवासी चालक मो. शेबू (22) इलाहाबाद से ट्रक पर आलू लादकर शुक्रवार को रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। ट्रक पर सहायक चालक मंजीत (35) निवासी झाखरथ, थाना सोराव, इलाहाबाद तथा खलासी अमरेेश (18) निवासी ऊंचाहार, रायबरेली भी सवार थे।
रात करीब 11 बजे मड़िहान थानाक्षेत्र के राजापुर गांव के पास सोनभद्र के चोपन से बालू लेकर मिर्जापुर आ रहे दूसरे ट्रक के चालक मो. तस्लीम (37) निवासी सबुद्दीनपुर, कोतवाली शहर जौनपुर को नींद आ गई।
इससे ट्रक अनियंत्रित होकर शेबू के ट्रक से भिड़ गया। शेबू तथा मो. तस्लीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंजीत, अमरेश तथा दूसरे ट्रक का खलासी सलीम निवासी जौनपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुुंचे थानाध्यक्ष मड़िहान ने क्रेन मंगवाकर केबिन को चड़वाया, तब दोनों शव बाहर निकाले जा सके।
घटना के संबंध में मंजीत ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण बालू लदा ट्रक लहराने लगा था। शेबू ने बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।