फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trouble due to closure of roadways bus operation

रोडवेज बस का परिचालन बंद होने से परेशानी

Sun, 13 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to closure of roadways bus operation
चुनार। नगर से होते हुए वाराणसी आने जाने के लिए चलाये जा रहे सरकारी बस का परिचालन बंद होने से व्यापारियों व अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग एक पखवारे से बस का परिचालन बंद होने के चलते क्षेत्र के लोग विवशता में निजी साधन से वाराणसी आ-जा रहे हैं। बस परिचालन बंद होने से जहां यात्रा के दौरान अधिक खर्च व समय लग रहा है। वहीं अपनी सुरक्षा को लेकर भी लोग चिंतित हैं। बस से नियमित कारोबार से जुड़े तमाम लोग सुबह आठ बजे वाराणसी जाते थे और दिन भर खरीद फरोख्त करके शाम को चार बजे उसी बस से वापस हो जाते थे। लेकिन बस का परिचालन बंद होने से अब उन्हें निजी साधन का सहारा लेना पड़ रहा है और लोगों को घर वापसी के दौरान अधिक खर्च का बोझ भी उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों के साथ ही नियमित अन्य कार्य से आने जाने वाले लोगों व छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बंद बस का परिचालन शीघ्र शुरू कराये जाने के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष यासीन राईन, व्यापारी संजय साहू, प्रदीप रस्तोगी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, विनोद कुमार, गोलू कुमार, विजय मिश्र आरिफ ने जिलाधिकारी से मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed