फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tribute to martyrdom

शहादत को नमन

Thu, 22 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 22 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyrdom
शहादत को नमन

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमले ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों के खिलाफ आमजन में उबाल है जबकि शहीदों को नमन कर उनकी याद में लोगों ने बुधवार को मोमबति्तयां जलाईं। पाकिस्तान के पुतले फूंके गए।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विंध्याचल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बरतर तिराहा पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री व पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम के दौरान श्री उपाध्याय एवं युवराज पांडेय ने आतंकवादी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान रितेश त्रिपाठी, विरेंद्र सिंह, सुशांत, निशांत द्विवेदी, कार्तिकेय, अनमोल, उपकार मिश्र, भावेश शर्मा, मनोरथ द्विवेदी, निलेश, अनिकेत, विजय चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को शहीद उद्यान से कैंडिल जुलूस निकाल कर जम्मू  कश्मीर के आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के 17 जवानों को  को नमन किया गया। जुलूस में शामिल रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों  सहित बच्चों ने कैंडिल जला कर वीर जवानों के प्रति भावभीनी श्रद्घांजलि  अर्पित की। इस दौरान शिशिर अग्रवाल, जगमीत सिंह, नीलू सिंह, डा. अमित  केशरवानी, मुकेश अग्रवाल, रमन पाहवा, आशीष मेहरोत्रा,द अनुराग त्रिपाठी  सहित क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कछवां में व्यापारियों ने जमुआ चौराहे से जुलूस निकाला। जुलूस जमुआ चौराहे से निकल कर थाना चौराहा, साईं मंदिर, दर्जियान वार्ड, गुरमंडी होते हुए पुन: जमुआ चौराहे पर पहुंचा, जहां आतंकवाद का पुतला एवं पाकिस्तान झंडे का दहन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि 18 जवानों के बदले 18 सौ आतंकियों का सिर कलम किया जाए और आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए, इसके लिए हमारे जवानों को छूट दिया जाए।

इस दौरान लाल बहादुर यादव, भानु प्रताप सिंह, मटूक मधुर, अर्पित सिंह, शेखर उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार सरोज, बृजेश गुप्त, संजीव सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, काशी मिश्र, मुरारी सिंह सहित नगर पंचायत कछवां के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed