फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trees planted dry in a week

सप्ताह भर में सूख गए लगाए गए पेड़

Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trees planted dry in a week
राजगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं गांवों को हरा-भरा रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अभियान चलाकर इस वर्ष जन आंदोलन के तहत आयोजित वन महोत्सव में प्रत्येक गांव में लाखों की संख्या में पौधे लगाए गए। ग्राम पंचायतों में प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में पौधे लगाए तो जाते हैं लेकिन देखरेख के अभाव में दो, चार ही जीवित रह पाते हैं, शेष सूख जाते हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ विकास खंड के 83 ग्राम पंचायतों में वन विभाग व विकास विभाग की ओर से दो लाख, पांच हजार पौधे लगाए गए। एक सप्ताह के अंदर ही रोपे पौधे सूख चुके हैं। ग्राम प्रधानों को गांवों में पेड़ लगाने के लिए वन विभाग द्वारा दिया गया था। जिसे मनरेगा के तहत ग्राम प्रधानों ने लगवाया। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की थी। गांव में पोखरे, तालाब तथा सड़कों के किनारे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दंभ भरा गया। परंतु बिना देखभाल के सभी पौधे सप्ताह भर में ही सूख गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed