{"_id":"6230b3cdfd1b202188158153","slug":"travel-will-be-easy-national-highway-will-become-mirzapur-hindwari-and-lalganj-gopiganj-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर होगा आसान, नेशनल हाईवे बनेगा मिर्जापुर-हिंदवारी और लालगंज-गोपीगंज मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर होगा आसान, नेशनल हाईवे बनेगा मिर्जापुर-हिंदवारी और लालगंज-गोपीगंज मार्ग
Tue, 15 Mar 2022 09:12 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 15 Mar 2022 09:12 PM IST
सार
संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर। जिले का मिर्जापुर-हिंदवारी मार्ग और लालगंज-गोपीगंज मार्ग के चार लेन में परिवर्तन का कार्य अब शीघ्र होने की संभावना है। यह मार्ग नेशनल हाईवे बनेगा। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचीं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को जानकारी दी है।
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उनसे मिलकर विधानसभा 2022 में एनडीए की विजय के लिए शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनको संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में मिर्जापुर-हिंदवारी मार्ग और लालगंज-गोपीगंज मार्ग के चार लेन में परिवर्तन के लिए प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।
कहा कि पत्र को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इस मार्ग के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। साथ ही लालगंज- गोपीगंज मार्ग अभी एकल मार्ग ही है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने की मांग की थी। इसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकार कर लिया और पत्र लिखकर अवगत कराया। माना जा रहा है कि इस मार्ग के बन जाने से इन कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा और इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। साथ ही सफर में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।