फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Transit hostel: Broom is used, litter is not picked up

ट्रांजिट हास्टल: झाड़ू लगता है, नहीं उठाए जाते हैं कूड़े

Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Transit hostel: Broom is used, litter is not picked up
मिर्जापुर। जहां एक तरफ स्वच्छता अभियान को लेकर दंभ भरा जा रहा है वहीं खुद आला अफसरों के आवासों के आसपास कई-कई दिनों तक कूड़े पड़े नजर आ रहे हैं। बिसुंदरपुर स्थित जिलाधिकारी आवास से चंद कदम पहले ट्रांजिट हास्टल इन दिनों पड़े कूड़ों से आसपास रहने वाले अधिकारी भी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

कहने के लिए ट्रांजिट हास्टल में सड़कों पर प्रतिदिन झाड़ू तो लगाए जाते हैं लेकिन एकत्रित कूड़े तत्काल नहीं उठाए जाते। हास्टल में सड़क के किनारे नगर पालिका की ओर से रखा डस्टबिन भर जाने के बाद भी उसे खाली नहीं किया जा रहा है। कूड़े की ढेर से दुर्गंध उठने से आसपास कालोनी में रह रहे अधिकारी परेशान है। यदि मामूली हवा चल जाए तो कूड़ा हवा के सहारे उड़कर आसपास स्थित अधिकारियों के कैंपस के अलावा घर आंगन तक फैल जाते हैं। आला अफसरों के कैंपस में गंदगी का हाल देख आने-जाने वाले लोग भी सोचने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed