फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traders protest against imposition of GST on food items

खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी लगाने पर व्यापारियों ने जताया विरोध

Sat, 23 Jul 2022 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against imposition of GST on food items
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने आटा, मैदा, बेसन, दूध, दही, पेंसिल, एलईडी लाइट के अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों व घरेलू उपयोग में आने वाले सामानों पर जीएसटी बढ़ाए जाने के प्रति प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में व्यापारियों ने नान ब्रांडेड पैक चावल, दाल, आटा, दूध, दही, पनीर पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने, स्टेशनरी सामान सहित चम्मच, काटा जैसी वस्तुओं पर 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत जीएसटी की दर करने पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने होटल में एक हजार रुपये से कम किराया होने पर भी 12 प्रतिशत जीएसटी का विरोध किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व नगर मंत्री शत्रुघन केसरी ने नई और बढ़ाई गई जीएसटी दरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नॉन ब्रांडेड खाद्य व दूध, पनीर जैसी वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी पहली बार लगाया गया है। जिलाध्यक्ष शिव मुंदड़ा ने कहा कि स्टेशनरी जैसी वस्तुओं पर 12 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत जीएसटी करने से गरीब परिवार प्रभावित होंगे। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जीएसटी काउंसिल ने बढ़ी दरों को वापस नहीं लिया तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलामंत्री एवं पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी, रामबाबू कसेरा, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, जय प्रकाश सेठ, मनोज कुमार शुक्ल, नारायण अग्रवाल, गोपाल अग्रहरि, विनीत कसेरा, संजय गुप्ता, अहमद अली, अंकित अग्रहरि, सलीम अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed