फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traders commission should be constituted

व्यापारी आयोग का किया जाए गठन

Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Traders commission should be constituted
मिर्जापुर। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में मदद करते हैं। इसलिए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापारी आयोग का गठन किया जाए। यह बातें भारतीय औद्योगिक व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत केशरी ने बुधवार को कचहरी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

कहा कि व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने, उनकी समस्याओं को जानने के लिए सात दिसंबर से वाराणसी से यात्रा शुरू की है। पूरे देश का भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाएगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। कहा कि व्यापारी देश की अर्थ व्यवस्था में मदद करते है। देश में सरकार बदलती रहती है। सभी पार्टी व्यापरियों के समस्याओं का समाधान करने की बात कहते है, पर सत्ता में आने के बाद समाधान नहीं होता है। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापारी आयोग का गठन किया जाए। व्यापारी एकजुट होंगे तो आयोग का गठन भी हो जाएगा। हाकर यूनियन के सुरेश त्रिपाठी ने कहाकि हाकर यूनियन की लड़ाई लड़ने का कार्य किया जा रहा है। व्यापारी आयोग में अधिवक्ता भी समर्थन करेंगे। मनीष सिंह ने कहा कि कचहरी के दुकानदारों का उत्पीड़न हो रहा है। हाकर्स कानून के तहत टाउन वेंडिग कमेटी के महत्व को बताया गया है कि केंद्रीय कानून के तहत पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न न किया जाए, पर उनका उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed