Mirzapur accident: MP से भूसा लादकर आ रही ट्रैक्टर- ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:58 PM IST
सार
प्रयागराज जिले के कोरांव थाना हनुमानगंज पैतिहा निवासी कुछ लोग बुधवार की रात मध्यप्रदेश से ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा लादकर वापस लौट रहे थे। रात में करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्जनीपुर गांव के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में धक्का मार दिया। ट्रक से धक्का लगते ही भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया